छत्तीसगढ़सूरजपुर

“न कोई डर न कोई परमिशन” मेडिकल स्टोर के आड़ में कर रहे क्लिनिक का संचालन

Spread the love

*सूरजपुर* मामला बसदेई का है, जहां मेडिकल स्टोर के आड़ में क्लिनिक का भी संचालन किया जा रहा है और बाक़ायदा इंजेक्शन दवाई किया जा रहा है, मामला बसदेई चौकी अंतर्गत है जहां शीतला मेडिकल स्टोर में दवाई बिक्री के साथ क्लिनिक का भी संचालन हो रहा है, वहीं विडियो में युवक ने बताया कि उसके पेट में दर्द जिसके लिए शीतला मेडिकल स्टोर के संचालक ने उसे इंजेक्शन लगाया है , बताया जा रहा है कि स्टोर का संचालक पहले बसदेई स्वास्थ्य केंद्र में ही नौकरी करता था, नौकरी से हटने के बाद उसने स्वास्थ्य केंद्र से कुछ ही दुरी में अपना मेडिकल स्टोर और क्लिनिक खोल रखा है।

*क्या कहा जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने*

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह ने विडियो देखने के बाद कहा है कि कल ही टीम भेजकर दिखवाता हुं,अगर अवैध रूप से क्लिनिक चल रही है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights