सूरजपुर
*ओ.डी.एफ. प्लस की दिशा में योगदान देने के लिए केदारपुर के सरपंच को किया गया सम्मानित*

सूरजपुर/ 19 दिसंबर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जनपद पंचायत-प्रेमनगर ग्राम पंचायत केदारपुर के सरपंच श्री पुष्पेन्द्र सिंह को ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयास एवं योगदान हेतु मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिंगारों बाई एवं उपाध्यक्ष तुलसी यादव के द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।





