प्यारे ग्रुप पर आयकर विभाग का छापा, सुबह 4 बजे पहुंची टीम; ऑफिस और घर की घेराबंदी, मोबाइल भी कब्जे में लिए जाने की खबर
सूरजपुर :- सूरजपुर में प्यारे ग्रुप पर आयकर विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारियों के बीच हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 4 बजे आयकर विभाग की टीम ने ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने प्यारे ग्रुप के कार्यालय और संबंधित घरों को एक साथ घेराबंदी में लिया। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई से सूरजपुर के कारोबारी जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आखिर प्यारे ग्रुप के किन वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है? कार्रवाई के पीछे क्या वजह है और जांच में अब तक क्या सामने आया है? इन सवालों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी बताई जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के कारणों और जांच के दायरे को लेकर विभाग की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।











Leave a Reply