छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया छठ घाट का निरीक्षण

Spread the love

छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश..

सूरजपुर:- छठ महापर्व को लेकर सूरजपुर नगर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े ने नगर पालिका के इंजीनियर रंजीत बरुआ के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया।        निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ महापर्व से पहले घाट की साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े ने कहा कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पहुंचते हैं। ऐसे में नगर पालिका की जिम्मेदारी है कि उन्हें पूजा-अर्चना के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights