छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर, जंगल में दफन मिली सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Spread the love

सूरजपुर/मोहरसोप :– सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र अंतर्गत भेलाभाट जंगल में जमीन के अंदर दफन एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चौकी से करीब 4-5 किलोमीटर दूर जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि जंगल में शव दफन होने की वजह से आसपास दुर्गंध फैल रही थी। इसी के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही मोहरसोप चौकी पुलिस के साथ FSL टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिसके चलते फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या कर शव दफन करने की आशंका

जंगल में जमीन के अंदर शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में दफन किया गया होगा। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल मृतक की पहचान और उसकी मौत की वजह को लेकर है। आखिर जंगल में दफन यह शव किसका है? इसे यहां कौन लेकर आया और शव को जमीन में दफन करने के पीछे क्या वजह थी? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights