छत्तीसगढ़सूरजपुर

राजमोहनी देवी सेवा संस्थान ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली जनजागरण रैली

Spread the love

महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

माता राजमोहिनी देवी और संत गहिरा गुरुजी ने समाज को मांस मदिरा त्यागने का संदेश दिया है- बबरू वाहन 

अंबिकापुर :–पदमश्री माता राजमोहनी देवी सेवा संस्थान मुख्य आश्रम गोविंदपुर के द्वारा आज माता राजमोहनी देवी की उत्तराधिकारी पूज्य माता रामबाई व संत गहिरा गुरुजी के सुपुत्र संत गहिरा गुरु सनातन संत आश्रम के अध्यक्ष श्रद्धेय बबरू वाहन जी के नेतृत्व तथा जनजाति गौरव समाज प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन पैकरा, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अमृत सिंह मराबी, त्रिभुवन सिंहपरमेश्वर सिंह मरकाम, श्रीमति अरुणा सिंह, सहदेव भगत, कमला प्रसाद सिंह, धर्म सिंह, संतोष दास, बिहारी लाल उरांव, दिनेश पावेल तथा कमलेश टोप्पो की उपस्थिति में आज विशाल नशा मुक्ति का संदेश देती जन जागरण रैली माता राजमोहनी देवी सभा भवन से शुरू होकर अंबिकापुर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंची, जहाँ महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। “नशा मुक्ति कर जोर अभियान चलाना हे, हमर सरगुजा ला नशा ले मुक्त बनाना हे” जैसे नारों के साथ निकली रैली एमजी रोड, अम्बेडकर चौक, गांधी चौक, विवेकानंद चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल थीं। इससे पूर्व माता राजमोहनी देवी सभा भवन में आमसभा की गई जिसको संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत गहिरा गुरु सनातन संत आश्रम के अध्यक्ष श्रद्धेय बबरू वाहन ने कहा कि माता राजमोहिनी देवी और संत गहिरा गुरुजी ने समाज को मांस मदिरा त्यागने का संदेश दिया है इसलिए हम सभी का दायित्व है कि उनके बताये मार्ग पर चलकर सर्व समाज का इन बुराईयों का त्याग करे। इस अवसर पर जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि माता राजमोहनी देवी एवं संत गहिरा गुरु जी जैसे महान संतों का आशीर्वाद, मार्गदर्शन व प्रेरणा संदेश हमें मिला है।   समाज में परिवर्तन लाने के लिए हमें उनके संदेशों को याद रखना होगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि समाज को समय-समय पर एकजुट करने के लिए संतों की वाणी को स्मरण करते रहना चाहिए। कार्यक्रम को राजमोहनी देवी सेवा संस्थान के अमृत सिंह मराबी तथा त्रिभुवन सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुदामा प्रसाद आयाम, दोहन प्रसाद नेताम, धनी सिंह, रामकरण सिंह, नंदू सिंह कमरों, लक्ष्मण सिंह आयाम, हरिहर अर्जुन, शंकर सिंह, दुलार सिंह, विश्वनाथ टेकाम, विनोद सिंह, छत्तर साय तथा भागवत सिंह टेकाम सहित बड़ी संख्या में राजमोहनी देवी सेवा संस्थान से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा माता राजमोहनी देवी के अनुयायी उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights