छत्तीसगढ़सूरजपुर

“सरकारी कुर्सी, निजी कमाई! 25 हजार लेते ही बेनकाब हुआ प्रतापपुर पटवारी”

Spread the love

सूरजपुर/प्रतापपुर :–  सरकारी तंत्र में बैठे भ्रष्टाचार के ‘घुन’ पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील में कार्यरत पटवारी सौरभ गोस्वामी को एसीबी अंबिकापुर की टीम ने 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

नौकरी और नामांतरण के बदले मांगी थी ‘कमीशन

पूरा मामला जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। प्रार्थी रूप सिंह निवासी ग्राम मरहटा की ग्राम सेन्धोपारा स्थित भूमि को महामाया कोयला खदान जरही द्वारा अधिग्रहित किया गया था। इस भूमि के नामांतरण और इसके बदले मिलने वाली नौकरी की फाइल आगे बढ़ाने, प्रतिवेदन तैयार करने के लिए पटवारी सौरभ गोस्वामी ने प्रार्थी से 25,000 रुपये की मांग की थी।

बिछाया जाल और ‘रंगे हाथों’ हुआ शिकार

रिश्वतखोर पटवारी की मांग से परेशान होकर प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी अंबिकापुर में की। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया। आज दिनांक 22.04.2026 को जैसे ही पटवारी ने प्रार्थी से रिश्वत की रकम थामी, पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

कानूनी शिकंजा :–

एसीबी ने आरोपी पटवारी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि जनता जागरूक हो और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाए, तो सिस्टम की सफाई मुमकिन है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights