छत्तीसगढ़सूरजपुर

पुराना बस स्टैंड के समीप बदहाली से लोग परेशान, जाम नाली और खुदी सड़क बनी मुसीबत

Spread the love

सूरजपुर:– सूरजपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय से निकलने वाले गंदे पानी की समस्या से वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। लगातार शिकायतों के बाद नगर पालिका की टीम ने बीते दिन जाम केसिंग पाइप को निकालकर सफाई का प्रयास किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब हालत यह है कि दो दिन बीतने के बाद भी सड़क खुदी पड़ी है और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।        शनिवार सुबह इसकी वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर बने गड्ढे में एक कार फंस गई, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।         यह समस्या केवल पुराना बस स्टैंड तक सीमित नहीं है। शहर के अधिकांश वार्डों की हालत लगभग ऐसी ही है। कहीं नालियां जाम हैं, तो कहीं सड़कें बदहाल पड़ी हैं। कॉलेज रोड, बाजार गली सहित कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।सूरजपुर नगरपालिका के अधिकारी द्वारा इस तरह अनदेखी करना, बड़ा हादसा या किसी बीमारी का कारण बन सकता है। इस सड़क, नाली के हालात से लोगों में उठ रहे कई सवाल पर जवाबदेही कौन….

          अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और कलेक्टर इस गंभीर समस्या पर कितना जल्द संज्ञान लेते हैं और नगर पालिका को कब तक जवाबदेह बनाते हैं। फिलहाल शहरवासी बदहाल व्यवस्था का खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights