छत्तीसगढ़

औचक निरीक्षण के दौरान CHC लटोरी में: डॉक्टर गायब, कर्मचारी फरार, अस्पताल बेहाल, मरीज भगवान भरोसे

Spread the love

सूरजपुर :– जिले के सीएचसी लटोरी में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल उस वक्त खुल गई, जब संभागीय स्वास्थ्य विभाग ने देर रात औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर कर्मचारियों की मौजूदगी तक हर मोर्चे पर भारी लापरवाही सामने आई। ड्यूटी डॉक्टर नदारद मिले तो कई कर्मचारी बिना सूचना दिनों से गायब पाए गए। अब विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

संभागीय ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने बीती रात अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। वहीं शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े IEC फ्लेक्स और प्रचार सामग्री भी नदारद पाए गए।

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब आपातकालीन ड्यूटी में तैनात डॉ. साव निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीं, अस्पताल के करीब 5 से 6 कर्मचारी पिछले 3 से 4 दिनों से बिना सूचना गायब पाए गए।

इस गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित कर्मचारियों पर अवैतनिक कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य अस्पतालों में भी इसी तरह के औचक निरीक्षण किए जा सकते हैं।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights