छत्तीसगढ़सूरजपुर

फर्जी FIR का आरोप, SP को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो होगा आंदोलन: भाजपा

Spread the love

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव का राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा…

सूरजपुर/बिश्रामपुर :– मुरली मनोहर सोनी ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनावी विवाद मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ द्वेषपूर्ण भावना से फर्जी FIR दर्ज की गई है।

 

         शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर कहा कि कांग्रेस नेताओं के दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

क्या डबल इंजन की सरकार सूरजपुर में अनियंत्रित?

केंद्र से लेकर छत्तीसगढ़ सूरजपुर तक भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, ऐसे में राजनीतिक दबाव कांग्रेस का बताया जा रहा, सूरजपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष, इस तरह का बयान आना कहीं न कहीं सूरजपुर में पार्टी की कमजोरी साबित होने जैसा है, मंत्री इसी क्षेत्र से सांसद भी इसी संभाग से और राजनीतिक दबाव कांग्रेस की सोचने वाली बात है समझ से परे,,,

पुलिस प्रशासन पर भी उठ रहे कई सवाल?

क्या बिश्रामपुर में थाना प्रभारी मनमानी तौर से काम कर रहे, जैसा माहौल वैसा काम, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर देना, विपक्ष द्वारा शिकायत नहीं सुनना, धरना पर बैठे, भूख हड़ताल, आमरण अनशन जैसे 3 दिन प्रदर्शन किए जाएं तब जा के विपक्ष की पक्ष सुनना फिर जाके केस दर्ज करना, और तो और बिश्रामपुर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट वापस लिया गया, मानो जैसे कोई खेल चल रहा हो, बिना जांच इतना बड़ा अपराध पंजीबद्ध क्यों?…

भाजपा नेताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन कार्यकर्ताओं पर फर्जी FIR दर्ज की गई है, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए। मुरली मनोहर सोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन से निष्पक्ष रवैया अपनाने और राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights