छत्तीसगढ़सूरजपुर

माँ के खून से रंगे हाथ: कलयुगी बेटे को लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Spread the love

सूरजपुर/लटोरी :– घटना दिनांक 10.05.2026 को चौकी लटोरी के ग्राम गजाधरपुर (दर्रीपारा) में मृतिका श्रीमती फलेन बाई पति स्व. ईश्वर प्रसाद चेरवा उम्र करीब 50 वर्ष निवासी गजाधरपुर को उसके पुत्र डिगम्बर प्रसाद चेरवा द्वारा मसाला पिसने वाले पत्थर (लोढा) से सिर में मारने से चोट आई थी जो मृतिका के परिजनो द्वारा ईलाज हेतु मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया था जो ईलाज दौरान उसकी दिनांक 10.05.2026 को शाम करीब 07 बजे मृत्यू हो गई। जिसकी बिना नंबरी मर्ग डायरी पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अम्बिकापुर से प्राप्त कर दिनांक 11.05.2026 को नंबरी मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमाक 126/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने यथाशीघ्र आरोपी को पकडने व प्रकरण में सूक्ष्मता से साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में में प्रकरण की विवेचना करते हुये एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी सूरजपुर अंगेश मौर्य के सांथ घटनास्थल का निरीक्षण किया जाकर प्रकरण से संबधित साक्ष्य संकलन किया गया है तथा आरोपी डिगम्बर प्रसाद चेरवा पिता स्व. ईश्वर प्रसाद उम्र 34 वर्ष निवासी गजाधरपुर चौकी लटोरी को दिनांक 12.05.2026 को गिरफतार किया गया है। प्रकरण में आरोपी से मारपीट, घटना में प्रयुक्त 01 नग मसाला फिसने वाला पत्थर (लोढा) जप्त किया गया है।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि इसके पिता की मृत्यु पिछले साल कुंआ से गिरने से हुई थी जिसकी मुआवजा राशि माम् को मिलना था जो आरोपी अपनी माँ से पूर्व में बोला था कि मुआवजा का पैसा मिलेगा तो मुझे भी कुछ देना जो मृतिका पैसा देने से मना कर दी थी उसी बात को लेकर आरोपी अपनी माँ से मनमुटाव रखता था जो दिनांक 10.05.2026 को आरोपी द्वारा अपनी माँ से खाना मांगने पर माँ से अपने से निकालकर खाने की बात बोलने से नाराज होकर तथा पूर्व के मुआवजा के पैसो के बात को लेकर गुस्सा में आकर लोढा से सिर में मार दिया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, अवधेश पैकरा व महिला आरक्षक मालती शोभा एक्का सक्रिय रहे है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights