छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने 116 हितग्राहियों को वितरित की योजनाओं की स्वीकृति एवं सहायता सामग्री

Spread the love

ग्राम रामपुर शिविर में आवास, पेंशन, राशन कार्ड, केसीसी और स्वरोजगार योजनाओं का हितग्राहियों को मिला लाभ

सूरजपुर :– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित होने ग्राम रामपुर, जनपद पंचायत रामानुजनगर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए 116 हितग्राहियों को सामग्री, स्वीकृति पत्र एवं चेक का वितरण किया।       पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत 05 हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति इकाई की लागत वाली दीवाल घड़ी का वितरण किया गया। यह योजना का लाभ ग्राम पंचायत रामपुर एवं सागरपुर के लाभार्थियों जीतन, कुंती बाई, महेश्वर, चरण साय एवं छतरपाल को प्राप्त हुआ। साथ ही मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत पंपापुर एवं नारायणपुर के 10 श्रमिकों को जॉब कार्ड वितरित किए गए।        खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत खाद्य विभाग योजना के तहत 16 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। ग्राम पंचायत तेलसरा, चंदरपुर, राजापुर, सालही, सरईपारा एवं पतरापाली के पात्र परिवारों को इसका लाभ मिला।            समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत सामाजिक सहायता योजना के तहत 17 वरिष्ठ एवं पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। ग्राम पंचायत सालही, पतरापाली, परशुरामपुर एवं सरईपारा के बुजुर्गजनों को मुख्यमंत्री द्वारा यह स्वीकृति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों को 01 व्हील चेयर, 01 ट्राइसाइकल एवं 02 छड़ी का वितरण भी किया गया।      राजस्व विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर, सरईपारा एवं बद्रिकाश्रम के 11 हितग्राहियों को आबादी पट्टा का वितरण किया गया, जिससे उन्हें अपनी आवासीय भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ।        राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत 07 स्व-सहायता समूहों को विभिन्न आजीविका इकाइयों का लाभ दिया गया, जिनमें किराना दुकान (महामाया स्व-सहायता समूह, रामपुर), मसाला यूनिट (जय स्व-सहायता समूह, लेडुआ), पोल्ट्री फार्म (वरदान स्व-सहायता समूह, सरईपारा), टेंट हाउस (पूजा स्व-सहायता समूह, रामपुर), ऑयल मिल/धान मिल/आटा चक्की (पूजा स्व-सहायता समूह, कृष्णपुर), आलू चिप्स यूनिट (साधना स्व-सहायता समूह, पस्ता) तथा चावल पापड़, मोमबत्ती, राखी, इमली प्रसंस्करण यूनिट (माया स्व-सहायता समूह, गोविंदपुर) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 05 स्व-सहायता समूहों जय माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह तेलसरा (06 लाख रूपय), वरदान स्व-सहायता समूह सरईपारा (06 लाख रूपय), उन्नति स्व-सहायता समूह रामानुजनगर (1 लाख 50 हजार रूपय), सेता स्व-सहायता समूह आमगांव (03 लाख रूपय), रानी दुर्गावती स्व-सहायता समूह राजापुर (3 लाख रूपय) को कुल 19 लाख 50 हजार रुपये की बैंक क्रेडिट लिंकेज का लाभ दिया गया। साथ ही 05 समूहों (जय माँ दुर्गा, वरदान, उन्नति, सीता एवं रानी दुर्गावती) को 60-60 हजार रुपये प्रति समूह की दर से कुल 3 लाख रुपये की राशि भी वितरित की गई।       कृषि विभाग के अंतर्गत 06 कृषकों को स्प्रे पंप एवं 05 कृषकों को धान बीज का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत रामपुर, सागरपुर, पटना एवं सेंदुरी के कृषकों को यह लाभ प्राप्त हुआ। साथ ही मछली पालन विभाग के अंतर्गत ग्राम पंपानगर के 02 मत्स्य पालकों को जाल एवं 01 मत्स्य पालक को आइस बॉक्स का वितरण किया गया।

वन विभाग के अंतर्गत कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पतरापाली द्वारा 10 तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूती का वितरण किया गया, जिससे उन्हें तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में सहूलियत होगी।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पतरापाली के माध्यम से 12 कृषकों को कुल 9 लाख 90 हजार रुपये की किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) चेक का वितरण किया गया। प्रमुख लाभार्थियों में भोजराज सिंह (2.50 लाख), त्रिलोचन सिंह (2 लाख), पट्ठल सिंह (1.50 लाख), शिवशंकर (1.20 लाख) सहित अन्य कृषक शामिल हैं। यह राशि कृषकों को बीज, खाद एवं कृषि कार्यों हेतु सुलभता से उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है। उन्होंने हितग्राहियों से शासकीय योजनाओं का सदुपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया तथा महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण की सराहना करते हुए कहा कि बहनों के सशक्त होने से ही परिवार, समाज और राज्य सशक्त बनेगा।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights