भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को लेकर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की अपील– स्वास्थ्य और सुरक्षा का रखें विशेष

अत्याधुनिक, गर्मी, लूह, और डिहाइड्रेशन कि स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, तथा बाहर करने वाले श्रमिक साथियों के लिए खतरा बन सकती हैं, मंत्री अग्रवाल
मंत्री अग्रवाल ने कहा सतर्कता बरतें और जरूरतमंदों का बनें सहारा पशु-पक्षियों के प्रति भी दायित्व निभाने की अपील
सरगुजा /अम्बिकापुर:– अम्बिकापुर विधायक तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता के नाम महत्वपूर्ण संदेश देते हुए सभी प्रदेशवासियों से अपील कि है,कि छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रदेशवासियों से सतर्कता,संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करने की अपील की है। कैबिनेट मंत्री , राजेश अग्रवाल ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री,राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से पर्याप्त पानी पीने, बाहर निकलते समय पानी साथ रखने तथा भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचते हुए कहा कि तेज धूप में जाने से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि छोटी-सी सावधानी स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो घर, दुकान, कार्यालय अथवा सार्वजनिक स्थानों के आसपास राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था अवश्य की जाए, क्योंकि संवेदना का यह छोटा प्रयास किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए राहत और संबल बन सकता है। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों,श्रमिक साथियों तथा खुले में कार्य करने वाले लोगों का ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ती दिखाई दे, तो उसे तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर ले जाकर पानी, ओआरएस अथवा अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराए जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता भी सुनिश्चित की जाए, कैबिनेट मंत्री,अग्रवाल ने पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील होने का भी आग्रह किया।।
एक छोटा सा पानी का पात्र पशु,पक्षियों को जीवन दे सकता है
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए अपने साथ – साथ बाहर या ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले राहगीरो जरूरतमंदों, एवं विशेष रूप से पशु, पक्षियों के लिए अपने घर के आंगन, छत, दुकान अथवा आसपास पानी का एक छोटा पात्र रखने जैसी छोटी पहल इस भीषण गर्मी में किसी जीव के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।।
मानवता के दायित्वों का निर्वहन करें
छत्तीसगढ़ पर्यटन व संस्कृति मंत्री,राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह समय सेवा, संवेदना,सजगता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी एक-दूसरे का संबल बनें और मानवता के इस दायित्व को मिलकर निभाएं।





