छत्तीसगढ़सरगुजा

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं

Spread the love

लखनपुर स्थित निज निवास में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश…

सरगुजा /लखनपुर :– छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री, अम्बिकापुर विधायक, राजेश अग्रवाल ने नगर पंचायत लखनपुर स्थित अपने निज निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों, महिलाओं और नागरिकों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व प्रकरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा।।        कई समस्याओं का समाधान मौके पर हुआ, वहीं मंत्री के कड़े निर्देश, किसी भी प्रकार कि लापरवाही स्वीकार नहीं।

जहां छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री, व क्षेत्रीय विधायक, राजेश अग्रवाल ने तत्काल प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।         कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा हर शिकायत का निराकरण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए।शासन के योजनाओं का लाभ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक को मिलना चाहिए।

जनदर्शन के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। शासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी पात्र हितग्राही को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में अधोसंरचना विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।          जनता का विश्वास ही सरकार कि सबसे बड़ी पूंजी..

कैबिनेट मंत्री, अग्रवाल ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और इस विश्वास को बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights