छत्तीसगढ़

रामानुजनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 14 मवेशी और पिकअप वाहन जब्त

Spread the love

सूरजपुर :– डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाने और ऐसे कृत्य में शामील लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में दिनांक 16-17.05.2026 की दरम्यिानी रात्रि में मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम भुनेश्वरपुर में एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में काफी संख्या में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर कहीं ले जाने की संभावना है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर पुलिस ने प्राप्त सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी जो रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाकुर कुछ व्यक्ति भाग निकले, मौके पर 4 व्यक्ति 1. मोहम्मद मुस्तकीम पिता मो. हाफिज उम्र 56 वर्ष ग्राम कैलाशपुर 2. अहिबरन पिता स्व. धर्मजीत उम्र 55 वर्ष ग्राम भुवनेश्वरपुर 3. मुर्तजा शाह आलम पिता नजीम शाह उम्र 36 वर्ष 4. महबुब शाह पिता स्व. मकसूद शाह उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी साई टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर मिले जिनके द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 02 बीक्यू 7718 में 7 नग गाय को लोड किया गया था तथा 7 नग गाय को पिकअप में भरने हेतु बांध कर रखे थे। जिसके संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर चारों व्यक्ति के द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मामले में 14 नग गाय कीमत करीब 2 लाख रूपये, परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर अपराध क्रमांक 147/26 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्यवाही कर चारों आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्तशुदा गायों को सुरक्षार्थ ग्राम पंचायत भुनेश्वरपुर के सरपंच को देखरेख हेतु सुपुर्द किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर गंगासाय पैंकरा, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक रामजतन सिंह, अनिल कुजूर, आरक्षक धनंजय साहू, राजेश नायक सक्रिय रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights