छत्तीसगढ़सूरजपुर

बाइक सवार को बचाने में बड़ा हादसा, बेकाबू वाहन घर में घुसा, SDM सहित 3 घायल

Spread the love

सूरजपुर/रामानुजनगर :– जिले के रामानुजनगर एसडीएम का सरकारी वाहन शनिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। घर में घुसते ही कार पलट गई। हादसे में कार में सवार एसडीएम, 2 आरक्षक व ड्राइवर घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा उन्हें कार से बाहर निकालकर सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चारों की का इलाज जारी है। उन्हें मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है। हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ।       सूरजपुर जिले के रामानुजनगर एसडीएम अजय मोडीयम अपने सरकारी वाहन में सवार होकर शनिवार की दोपहर सूरजपुर आ रहे थे। वाहन में 2 आरक्षक भी सवार थे, जबकि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था।        रामानुजनगर-कलुआ मार्ग पर ग्राम देवनगर के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सडक़ किनारे तेज रफ्तार में एक घर की परछी में जा घुसी और पलट गई। हादसे में एसडीएम, 2 आरक्षक व ड्राइवर घायल हो गए। चारों को मामूली चोटें आई हैं।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घायल एसडीएम समेत चारों को दूसरे वाहन से सूरजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि जिस घर में एसडीएम का वाहन घुसा, उस वक्त वहां कोई नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में वाहन को घटनास्थल से हटाकर सूरजपुर ले जाया गया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights