छत्तीसगढ़सूरजपुर

CBSE 10वीं में आयुषी पण्डो ने मारी बाजी, 91% अंकों से बढ़ाया जिले का सम्मान

Spread the love

सूरजपुर/नारायणपुर :– जिले के एक छोटे से गांव नारायणपुर की बेटी ने सूरजपुर जिले को गौरवान्वित किया है। शिक्षिका राजपति पण्डो और शिक्षक त्रिलोकी नाथ पण्डो की सुपुत्री आयुषी पण्डो ने जवाहर नवोदय विद्यालय बसदई (CBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंकों के शानदार प्रदर्शन ने सूरजपुर जिले का नाम रौशन किया है,

जवाहर नवोदय विद्यालय बसदई में अध्ययनरत आयुषी पण्डो ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय परिवार के सहयोग, कठोर परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है। बचपन से ही मेधावी आयुषी न केवल पढ़ाई में अव्वल रही हैं, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों जैसे चित्रकला, लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। आयुषी ने बताया की सफलता के लिए समयबद्ध तैयारी अनुशासन आवश्यक है।

पण्डो समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पण्डो ने दी बधाई

सूरजपुर जिले से एक मात्र पण्डो समाज की बेटी जवाहर नवोदय विद्यालय बसदई की छात्रा आयुषी पण्डो को इस सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की हैं।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights