छत्तीसगढ़सूरजपुर

बारिश में हादसों पर लगेगी रोक, सूरजपुर रिंग रोड की मरम्मत युद्धस्तर पर जारी

Spread the love

सूरजपुर :– लंबे समय से बदहाल और गड्ढों के कारण चर्चा में रही सूरजपुर की रिंग रोड पर आखिरकार मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। कार्यपालन अभियंता ललीत भोई के निर्देश के बाद विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और महगवां चौक सहित विभिन्न स्थानों पर गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ कराया। इससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।         बारिश के दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग विशेष रूप से जोखिम भरा हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया।          कार्यपालन अभियंता के निर्देश पर एसडीओ एवं संबंधित इंजीनियरों की मौजूदगी में मजदूरों ने क्षतिग्रस्त हिस्सों की सफाई कर गड्ढों में आवश्यक सामग्री भरकर मरम्मत शुरू की। विभाग का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर पूरे रिंग रोड के खतरनाक गड्ढों को भरने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।          स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत होने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि भविष्य में सड़क के नियमित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

मुख्य बिंदु :–

कार्यपालन अभियंता ललीत भोई के निर्देश पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य।

महगवां चौक सहित रिंग रोड के कई स्थानों पर भरे जा रहे हैं गहरे गड्ढे।

बारिश में दुर्घटना का खतरा कम करने के उद्देश्य से तेज़ी से चल रहा कार्य।

स्थानीय लोगों ने विभाग की पहल का स्वागत करते हुए नियमित रखरखाव की मांग की।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights