छत्तीसगढ़सरगुजा

सत्ता का दुरुपयोग? दबंगई की हद: पटवारी दफ्तर में घुसकर पटवारी की पिटाई, CCTV में पूरी घटना

Spread the love

सरगुजा/दरिमा :– सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भू-माफियाओं व भाजपा नेता के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने सीधे सरकारी दफ्तर में घुसकर पटवारी और उसके ऑपरेटर के साथ जमकर मारपीट कर दी। यह पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी स्थित पटवारी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब भू-माफिया व भाजपा नेता मोनू कुजूर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरआई (राजस्व निरीक्षक) का नंबर मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।      आरोप है कि भूमाफिया व भाजपा नेता मोनू कुजूर और उसके साथियों ने पटवारी और उसके ऑपरेटर को बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद लोग सहमे रहे और कोई भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटा पाया।        सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी मोनू कुजूर का नाम भाजपा से भी जुड़ा हुआ है, जिससे पूरे मामले को लेकर और भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या भाजपा नेता है इसीलिए हौसले इतने बुलंद हैं?

घटना के बाद पीड़ित पटवारी ने दरिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला किसी दबाव में दब कर रह जाएगा।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights