छत्तीसगढ़सरगुजा

उज्ज्वल हसदेव-उन्नत सरगुजा संस्था ने आदिवासी बच्चों को दिया कैरियर गाइडेंस

Spread the love

मेधावी छात्र हुए सम्मानित, अतिथियों ने कहा- संस्था की अनूठी पहल

सरगुजा/उदयपुर :– सुदूर आदिवासी अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर करियर के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केदमा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘सरगुजा के होनहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर काउंसिलिंग एवं युवा प्रतिभा सम्मान अभियान के अंतर्गत उज्ज्वल हसदेव-उन्नत सरगुजा समाज सेवी संस्था, अंबिकापुर द्वारा किया गया।      कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, पेन एवं कैरियर गाइडेंस बुक भेंटकर सम्मानित किया गया। संस्था के सदस्य शांतनु दास ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की तैयारी को लेकर उपयोगी जानकारी दी।           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं उपसरपंच मूलचंद अग्रवाल ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन देने के साथ उनकी प्रतिभा का सम्मान करना सराहनीय और अनूठी पहल है। उन्होंने संस्था को आयोजन के लिए साधुवाद दिया।           विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती नागेश्वरी सिंह रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य के. तिग्गा ने की। प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने भविष्य और कैरियर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उन्होंने संस्था से भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपील की।         कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संस्था अध्यक्ष संतोष दास की कविता ‘युवा की परिभाषा’ रही, जिसे सुनकर छात्र-छात्राएं मंत्रमुग्ध हो गए। आयोजन में बृजेश चतुर्वेदी, महेश्वर पैकरा, दीनानाथ यादव, केसी साहू, ईश्वर सिंह, प्रदीप कुमार एक्का, वीके यादव, वेदप्रकाश गोयन एवं मिथिलेश मरावी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights