छत्तीसगढ़सूरजपुर

कोटबहारा जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

सूरजपुर/लटोरी :– सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोटबहारा के घने जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों की पहचान मूलचंद और रिंकी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।       बताया जा रहा है कि तेलसरा निवासी रिंकी सोमवार सुबह परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया, जिससे परिजन चिंतित थे।

इसी बीच मंगलवार को कुछ ग्रामीण कोटबहारा जंगल में पुटू बीनने पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक और युवती के शवों पर पड़ी। खौफनाक मंजर देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान मूलचंद, पिता मोहर लाल, निवासी खड़गवां कला और रिंकी, निवासी तेलसरा के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है और प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, कोटबहारा जंगल में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights