
सूरजपुर/शिवप्रसाद नगर :– जिले के शिवप्रसाद नगर रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के कमर के पास गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात युवक की पहचान कराने और मामले की हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।





