छत्तीसगढ़सूरजपुर

भटगांव स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही पर मंत्री का बड़ा निर्देश, जवाबदेही होगी तय

Spread the love

सूरजपुर/भटगांव :– अपने विधानसभा क्षेत्र भटगांव अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भटगांव की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लापरवाही की जानकारी मिलने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मामले की जवाबदेही तय करने और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पष्ट कहा कि जनसेवा में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं बरतने और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। मंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights