छत्तीसगढ़सूरजपुर

‘बिहान’ में बवाल! बैंक सखी का आरोप– काम में पक्षपात, अभद्रता और अनियमितताओं का खेल

Spread the love

BPM-PRP पर पक्षपात, कार्य आवंटन में भेदभाव और साड़ी वितरण में गड़बड़ी का आरोप, प्रशासनिक जांच के बाद ही होगी आरोपों की पुष्टि

सूरजपुर :– महिला सशक्तिकरण से जुड़े राज्य शासन के महत्वाकांक्षी ‘बिहान’ कार्यक्रम को लेकर सूरजपुर जिले में गंभीर सवाल उठे हैं। बैंक सखी अर्चना मंडल ने जिला कलेक्टर रेना जमील को लिखित शिकायत सौंपते हुए कार्यक्रम के संचालन में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।        शिकायत में वर्ष 2024-25 के दौरान कार्यरत बीपीएम (BPM) और पीआरपी (PRP) पर बैंक सखियों के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन के अनुसार कई बैंक सखियों को 10 से 15 दिनों तक कोई कार्य नहीं दिया गया, जिससे उनकी आय और आजीविका प्रभावित हुई। वहीं कुछ चुनिंदा लोगों को लगातार प्राथमिकता देकर कार्य आवंटित किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि बैंक सखी चयन और कार्य वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई तथा बैंक प्रबंधन के साथ समन्वय कर मनमाने तरीके से कार्य कराया गया। इससे कई महिलाओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

आवेदन में महिला क्लस्टर संगठन के माध्यम से हुए साड़ी वितरण को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार महिलाओं से राशि जमा कराने के बावजूद समय पर साड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही साड़ी की वास्तविक कीमत से अधिक राशि वसूले जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत पत्र पर महिला क्लस्टर संगठन की कई सदस्यों के हस्ताक्षर और संगठन की मुहर भी अंकित बताई गई है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights