छत्तीसगढ़सूरजपुर

माध्यमिक शाला चिटकाहीपारा कोट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

Spread the love

सूरजपुर :– नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला चिटकाहीपारा कोट में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।         कार्यक्रम में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पालकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की गई।         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजय गुप्ता, सरपंच जगनारायण सिंह,संकुल प्राचार्य महेश कुमार दोहरे, व्याख्याता कमल किशोर पाण्डेय,जन शिक्षक शिवलाल सिंह, शिक्षक राधेश्याम साहू,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धन साय,धर्म साय सिंह, पंच हीरालाल सिंह, कृष्णा केवर्त,धन साय ,सेवानिवृत्त प्रधान पाठक हुकुम साय सिंह, पालकों, ग्रामीणजनों एवं शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।        संस्था प्रमुख सुरेन्द्र राजवाड़े ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक चंदन लगाकर व कॉपी,पेन ,पुस्तक, गणवेश देकर मिष्ठान के साथ स्वागत किया। संस्था में पदस्थ प्रधान पाठक फूल सिंह, शिक्षिका केशरी राजवाड़े,सहायक शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद ठाकुर, शालिनी साहू ने पालकों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए नवीन शिक्षा सत्र को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम में पटवारी खलखो, मनबोध सिंह, राज राज सिंह, ज्योति सिंह, चंपा सिंह, कवली सिंह, अमरासो सिंह, जुगमनिया सिंह, कौशिल्या सिंह सहित बच्चे उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights