
सूरजपुर :– एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के गिरफ्तारी एवं बनारस में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
जैसा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बनारस में चल रहे एनएसयूआई द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन पर सत्ता के इशारे पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया जिसमें छात्रों को बेरहमी से पीटा गया साथ ही लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के उद्देश्य से एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी की गई इस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा करते हुए अग्रसेन चौक में नरेन्द्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया।
आकाश साहू ने बताया कि यह कार्यवाही लोकतंत्र,छात्र अधिकारों और गरीब-मजदूरों के हक़ पर सीधा हमला है एक छात्र मार्च से दिल्ली-लखनऊ के सिंहासन हिल गए है एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा शुरू होने से पहले ही छात्र नेताओं को हाउस अरेस्ट करना कायरता की पराकाष्ठा है मोदी-योगी सरकार द्वारा लाठी चार्ज किया जा रहा है अगर मनरेगा पर नीयत साफ़ है तो सवालों से सरकार क्यू डर रही है बनारस में प्रधानमंत्री के कार्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च से पहले एनएसयूआई उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को रातों-रात बंधक बनाना यह सिद्ध करता है कि भाजपा सरकार युवाओं के आक्रोश से भयभीत है मनरेगा के बजट में कटौती और मजदूरों के हक पर वार के खिलाफ जब एनएसयूआई ने आवाज उठाई तो मोदी योगी सरकार की पुलिस ने दमन चक्र शुरू कर दिया सरकार की तानाशाही और दमनकारी रवैये के विरोध आज एनएसयूआई पूरे देश में विरोध कर रही है कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज डालमिया,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,मनोज अग्रवाल,नरेन्द्र यादव,नीरज तायल,जाकेश राजवाड़े,मधु साहू,हरि साहू,प्रशांत साहू,राम सिंह,कलकत्ता राजवाड़े,सीता शर्मा,सुनीता खाखा सहित एनएसयूआई के सैयद नदीम,मुस्तफा खान,अफरोज अंसारी,रुद्र प्रताप सिंह,लिवनेश सिंह,आकाश सिंह,विजय ठाकुर,शिवम साहू,मनोज सिंह,नितेश साहू,यशवंत सिंह,कमलेश सिंह,आशीष साहू,दीप सोनवानी,प्रत्यूष सिंह,विवेक दुबे,आयुष राजवाड़े,सुमंत राजवाड़े,आयुष शांडिल्य,निलेश,जागर साय,हरक लाल राजवाड़े,संतोष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





