
एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकियों में विशेष अभियान, चलाकर दुर्घटनाओं को रोकथाम हेतु धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
सूरजपुर/बसदेई :– जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकियों को दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 29 अगस्त 2026 को जिलेभर में अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल एवं चौकी स्टाफ ने विशेष अभियान चलाकर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुष्कर राजवाड़े, पिता संजय कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी नरसिंहपुर, जिला कोरिया, मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 सीआर 3971, दीपक कुमार देवांगन, पिता लालसाय, उम्र 25 वर्ष, निवासी कृष्णपुर, थाना सूरजपुर, जिला सूरजपुर, अल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एमए 3639, आकाश सिंह, पिता प्रेमचंद, उम्र 19 वर्ष, निवासी सागरपुर, थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया, मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 टीसी 3440, दुबे शंकर प्रजापति, पिता लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति, उम्र 26 वर्ष, निवासी पस्ता, थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर, मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीआर 2238 तथा संतोष यादव, पिता ठाकुर प्रसाद यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी सलका, थाना भटगांव, जिला सूरजपुर, मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 डीएफ 5441 के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। एवं अन्य वाहनों के भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब अथवा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।





