छत्तीसगढ़सरगुजा

अंबिकापुर, दर्रीपारा कांग्रेस नेता के घर में घुसकर हमला, आंख के पास गंभीर चोट..

Spread the love

अंबिकापुर :– शहर के दर्रीपारा इलाके में देर रात जोरदार हमला, टीएस सिंहदेव के करीबी कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्दू के घर में घुसकर मारपीट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 15 से 20 लोग घर में घुसे और कांग्रेस नेता तथा उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि हमले में गुरुप्रीत सिंह सिद्दू के चेहरे और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं, वहीं बीच बचाओ के कारण उनके पत्नी को भी मारा गया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, एक भाजपा नेता पर भी हमले में शामिल होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस या अन्य आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों की पहचान और हमले के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

फिलहाल, घर में घुसकर कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी के साथ हुई मारपीट की इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights