छत्तीसगढ़सरगुजा

युवा आयोग अध्यक्ष ने जनहित की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री का किया आभार..

Spread the love

अंबिकापुर:– छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आम जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अपने अंबिकापुर आगमन पर मुख्यमंत्री जी ने विश्विद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज करने की घोषणा के साथ साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल को डीकेएस सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की तरह सर्व सुविधायुक्त बनाने की महत्त्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम में विश्वविद्यालय नाम जुड़ा होने से तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए पर्याप्त बजट की स्वीकृति नहीं हो पा रही थी, अब ये दिक्कत समाप्त हो गई है। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मां महामाया हवाई अड्डा, दरिमा अंबिकापुर से तीन दिन रायपुर तथा तीन दिन बिलासपुर के लिए नियमित उड़ान जल्द ही शुरू होगी जिसे उड़ान संचालन प्रारंभ होने के पश्चात्‌ समीक्षा उपरांत आवश्यकतानुसार परिवर्तित किया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष जनहित के मुद्दों पर महत्त्वपूर्ण मांग रखी थी जिसे हमारे प्रदेश के सम्वेदनशील मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरा कर दिया। सरगुजा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी का कोटि कोटि आभार।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights