
सूरजपुर:– किसी भी स्कूल में बच्चों से बर्बरता या सजा नहीं दे सकते, बच्चों को प्यार की भाषा में पढ़ाया और समझाया जाता है लेकिन नारायणपुर हंसवाहिनी प्राइवेट स्कूल में बच्चे से इस तरह बर्बरता बहुत ही गलत और घिनौना काम है।
हर मां बाप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल में भेजते हैं न कि इस तरह का बरताव के लिए।
मिली जानकारी के अनुसार हंसवाहिनी स्कूल के टीचर अनुराधा और काजल ने क्रूरता को अंजाम दिया है।
हंसवाहिनी स्कूल के इस करतूत को देख वहां के लोगों में काफी आक्रोश और हंगामा देखा गया जिसके बात पुलिस भी वहां आपहुंचीं और मामले की जांच में जुटी…





