छत्तीसगढ़सूरजपुर

बसदेई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

सूरजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार कोई भी मतदाता न छूटे के उद्देश्य से सभी मतदाताओं के मध्य प्रचार-प्रसार की कार्यवाही किया जाना है। इसी उद्देश्य से आज नवोदय विद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री चंद्रभूषण मिश्रा सहायक प्राध्यापक, शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं श्री विनोद कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जॉली टॉमी मैडम ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी माननीय शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री चितरंजन चौहान एवं श्री अइयाज अहमद खान सर ने किया। मास्टर ट्रेनर श्री चंद्रभूषण मिश्रा जी ने समस्त विद्यार्थियों को नए मतदाता बनने के लिए, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु तथा आधार से अपना मतदाता पहचान पत्र को जोड़ने के लिए जानकारी प्रदान की। उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के बारे में छात्रों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि मतदान कितना जरूरी है और इसके महत्व के बारे में बहुत सारी बातें बताई। उन्होंने बताया की 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात ही हमें मताधिकार मिलता है। इसी क्रम में श्री विनोद कुमार साहू ने बताया कि सही सरकार के चुनाव हेतु मतदान आवश्यक है और हमें अपने प्रतिनिधियों का चुनाव सोच समझकर करना चाहिए। अपने मतदान के सही इस्तेमाल के द्वारा हम अपने देश और समाज के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। विद्यालय की प्राचार्य ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights