छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे विष्णुदेव साय

Spread the love

छत्तीसगढ़ में बनने जा रही भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 

विष्णुदेव साय जशपुर जिले की सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। इससे  पहले वह 4 बार सांसद चुने  जा चुके है। वह केन्द्र में इस्पात राज्य मंत्री भी रहे।तीनों केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। पहली बार छत्तीसगढ़ में भाजपा से कोई आदिवासी मुख्यमंत्री होगा। पर्यवेक्षकों की ओर से उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। संभवतः कल विष्णुदेव साय अपने कुछ मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights