छत्तीसगढ़सरगुजा

सरपंच द्वारा वनभुमि पर अवैध कब्जा करने के लगे आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन..

Spread the love

सूरजपुर:– ग्राम पंचायत आमगांव निवासियों ने लगभग डेढ़ सौ से दौ सौ कि संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंच राज्यपाल,वन मंत्री व कलेक्टर को शिकायत आवेदन देकर 90 एकड़ सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने व कब्जाधारियों पर कार्यवाही की मांग की है,

     दरअसल पुरा मामला सूरजपुर जिले के आमगांव ग्राम पंचायत का है जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोलडिहा गांव के सरपंच पति ने महावीरपुर बीट अंतर्गत वन भूमि क्रमांक P2533 जिसका रकबा लगभग 90 एकड़ को अपने परिवार के नाम से वर्ष 2008 में जिला कलेक्टर सरगुजा से बीना वन भूमि में काबिज हुए फर्जी तरीके से बनवा लिया है जबकि उस जमीन में उसका या उसके परिवार का कोई कब्जा नहीं रहा है,

    वर्तमान में उसके व उसके परिवार के द्वारा उक्त भूमि में हथियारों से लैस होकर ट्रेक्टर से जुताई कराकर जबरन कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वन विभाग सूरजपुर के द्वारा, कुछ दिनों पूर्व जबरन कब्जा किए जाने के प्रयास के दौरान संबंधित का ट्रेक्टर आदि कृषि संबंधी उपकरणों को जप्त किया गया था,,

बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि ग्रामवासियों के शिकायत पर क्या कुछ कार्यवाही की जाती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights