
सूरजपुर। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा सूरजपुर के द्वारा कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल, जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह एवं सहायक संचालक रविन्द्र सिंह देव के उपस्थिति में आयोजित जिला स्तरीय दस दिवसीय आवासीय पीएम श्री समर कैम्प 2024 का आयोजन किया गया है।

जिसमें प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ के द्वारा किया गया। तत्पश्चात बच्चों को आई कार्ड, ट्रेकसूट, पेन, पैड, ड्राइंग किट का वितरण कर बच्चों का ग्रुप में विभाजन किया गया। द्वितीय दिवस में योगा, व्यायाम, प्रातः कालीन प्रार्थना एवं दिल्ली आई टिम के द्वारा विज्ञान के दुनिया से रूबरू करने तकनीकी प्रशिक्षण लगातार पॉच दिवस अन्य गतिविधियों के साथ-साथ शिवपार्क का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण के सप्तम दिवस 21 मई को कैम्प के समय-सारणी अनुसार पीएम श्री प्रा.शा. राजापुर वि.खं. सूरजपुर, पीएम श्री प्रा.शा. चन्दननगर, वि.खं. प्रेमनगर, पीएम श्री प्रा.शा. धरमपुर वि.खं. प्रतापपुर, पीएम श्री प्रा.शा. केशवपुर वि.खं. रामानुजनगर, पीएम श्री प्रा.शा. भटगांव (कॉलरी) वि.खं. भैयाथान एवं पीएम श्री प्रा.शा. महुली वि.खं. ओड़गी के बच्चों को शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ भ्रमण कराया गया, जिसके तहत कैम्प स्थल कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सूरजपुर से बस द्वारा सर्व प्रथम जिला ग्रंथालय का भ्रमण भी कराया गया। जहॉं पर बच्चे पुस्तकालय एवं वहॉ उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग कर खुश हुए। जिला ग्रंथालय से जिला पंचायत से होते हुए संयुक्त जिला कार्यालय का भ्रमण कराया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बच्चे जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल से मिले एवं उनसे समर कैम्प के संबंध में चर्चा हुई, तत्पश्चात कलेक्टर रोहित व्यास से बच्चों को मिलवाया गया, बच्चों को कलेक्टर स्वस्फूर्त टॉफी का वितरण कर उनसे समर कैम्प के संबंध में चर्चा किये एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रदान किये। कलेक्टर से मिलने के पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न जिला कार्यालयो का भ्रमण कराया गया, जहॉ पर बच्चे काफी प्रसन्नचित दिखाई दिये। भ्रमण पश्चात बस द्वारा बच्चों को समर कैम्प स्थल ले गया।
इस समर कैम्प कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दिनेश द्विवेदी, सहायक नोडल अधिकारी सुरविन्द गुर्जर सहायक परियोजना समन्वयक शोभनाथ चौबे, बी.आर.सी. सूरजपुर मनोज मण्डल, सीमांचल त्रिपाठी, हर्षनारायण शर्मा, सुमन वर्मा, गौतम शर्मा, सुनैन जायसवाल, सहदेव राम रवि, नन्द कुमार सिंह, रामचन्द सोनी तथा विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक उमाशंकर शर्मा, कुमारी शुभा साहू, कौशिल्या सिंह, तनुजा एक्का, कैलाश साहू, उज्जवल प्रताप सिंह एवं लोलीकुवंर वर्मा आदि आफिशियल सक्रिय योगदान दे रहे हैं।





