
सूरजपुर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां एनएच 43 में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी घातक कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक 24 वर्षीय सुमित, बारपारा कोरिया जिला निवासी और उसका साथी 20 वर्षीय सचिन बुढार कोरिया जिला निवासी कल सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सरस्वतीपुर कोनाखार अपने ससुराल गए हुए थे। वहां से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान बरबसपुर में अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।





