छत्तीसगढ़सूरजपुर

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राई साइकिल किया गया प्रदाय

Spread the love

सूरजपुर। अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राई साइकिल कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के द्वारा प्रदाय किया गया है। ग्राम-धरमपुर के श्री जगलाल को ट्राई साइकिल एवं ग्राम-देवीपुर के श्री सुरेश कुमार को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन दिया था। विभाग द्वारा इन आवेदनों पर त्वरित निराकरण करते हुए आज कलेक्टर एवं जिला सीईओ के माध्यम से उनके द्वारा मांगे गये उपकरण उपलब्ध कराये गये है। ट्राई साइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त करने के पश्चात आवेदकों ने खुशी जाहिर की एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights