छत्तीसगढ़सूरजपुर

धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, समारोह में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल उपस्थित रहे..

Spread the love

सूरजपुर:– आज जहां पुरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है,,वही इसको लेकर सूरजपुर जिले में गौरव दिवस मनाया जा रहा है,,जों आदिवासी गौरव बिरसामुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला जनजातीय लोगों के साथ साथ अन्य समुदायों के लिए भी विशेष महत्वपूर्ण दिवस है,,जहां 11 करोड़ लोगों के जनजातीय समुदायों के लिए आज का दिन गर्व एवं इतिहासिक रहा है,,

बिरसा मुंडा का जन्म 15/11/1875 को तत्कालिक बंगाल प्रेसीडेंसी व वर्तमान झारखंड के उलिहातु जिला रांची में हुआं था,,इनकी प्राथमिक शिक्षा चाईबासा के जर्मन मिशन स्कूल में हुई थी,,जहां आदिवासी इनको भगवान मानते हुए धरती आबा यानी धरतीबा की संज्ञा दी थी ,, वही इन्होंने उलगुलान क्रांति की शुरुआत की देश को आजादी दिलाने के लिए,, जहां इन्होंने नारा दिया,, अबुआ दिशुम अबुआ राज,,अबुआ राज एते जाना महारानी राज टुंडु जिसका अर्थ है रानी राज समाप्त कर हमारा राज स्थापित करें,,वही बिरसा मुंडा की मृत्यु 9/6/1900 को जेल में हुई थी,,,,

वही इस अवसर पर केबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल उपस्थित रहे जहां उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जनजातीय गौरव की प्रशंसा करते हुए उनके बलिदान को नमन किया,,जहां उन्होंने धान खरीदी को लेकर कांग्रेस द्वारा आरोप लगाये जाने का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की आदत है आरोप लगाना बाकी जनता सब जानती है,,वही कुछ आरोपों व विभागीय लापरवाही को लेकर पुछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जों भी शिकायतें व विभागों की लापरवाही है उस पर जल्द फैसला लिया जाएगा,,

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक भुलन सिंह मरावी ने भी प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया व जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को याद किया,,,

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights