
सूरजपुर:– कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा चार सुत्रीय मांग को लेकर मशाल रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया,जहां फेडरेशन के द्वारा कहा गया कि पूर्व में भी अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन हमारी मांगों पर सरकार द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है।
जहां अपने पूर्व घोषित आंदोलन के तहत आज जिले में मशाल रैली व प्रदर्शन किया गया व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है, वही आगे भी 27 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जहां आने वाले दिनों में अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो अधिकारी कर्मचारी तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने पर विवश होंगे।





