छत्तीसगढ़सूरजपुर

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्राप्ति के लिये आवेदक, बैंक खाते के साथ करें आधार सीडिंग

Spread the love

सूरजपुर ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एन.पी.सी.आई. मैपिंक एनेबल होने के पश्चात ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि हस्तांतरित किया जाता है। बिना बैंक खाता आधार सीडिंग के छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान हो पाना संभव नहीं है। जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज आई.टी.आई. एवं पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन किया गया है। यह विद्यार्थियों का अंतिम अवसर प्रदाय करते हुए सूचित जा रहा है कि 25 जनवरी 2024 तक आप अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रूप से बैंक खाते को आधार से सीडिंग कराये एवं एन.पी.सी.आई. मैपिंग भी एनेबल कराये, ताकि बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि के हस्तांतरण किया जा सकें। आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण विद्यार्थी यदि छात्रवृत्ति की राशि से वंचित होते हैं, तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी स्वयं की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights