छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर जिले में इन दिनों सरगुजा आरटीओ की उड़नदस्ता टीम सड़को पर वाहन जांच करते नजर आ रही है

Spread the love

सूरजपुर:– जिले में इन दिनों सरगुजा आरटीओ की उड़नदस्ता टीम सड़को पर कमर्शियल वाहन की जांच करते नजर आ रही है,, लेकिन जैसे ही मीडिया कर्मी विडियो बनाने की कोशिश करते हैं वे वाहन लेकर निकल जाते है,,

ऐसे में वाहन चालकों द्वारा उड़नदस्ता टीम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते नजर आए,, गौरतलब है की पूर्व के कांग्रेस सरकार में आरटीओ के उड़नदस्ता दल का एक गठन कर दिया गया था,, जिनके द्वारा सरगुजा संभाग भर में जिले के आरटीओ की जानकारी के बैगर कही भी जाकर वाहन चेकिंग किया जाता था ,,

ऐसे में नई सरकार के बनने के बाद फिर से उड़नदस्ता दल इन दिनों सक्रिय नजर आ रही है,, वही हाइवे मार्ग को छोड़कर दूसरे मार्गो में कमर्शियल वाहनों की चेकिंग कही भी शुरू कर दी जाती है,,

ऐसे में स्थानीय वाहन मालिक के द्वारा जैसे ही विडियो बनाने की कोशिश किया जाता है ये भाग खड़े होते हैं,, जहा कमर्शियल वाहन मालिक बेहद परेशान है,, वही ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से उड़नदस्ता टीम की शिकायत करने की बात किए,,

    वही जिले के आरटीओ के अधिकारी पूरे मामले में मीडिया से दूरी बनाए हुए है,, ऐसे में सूरजपुर एसडीएम ने मामले में शिकायत मिलने पर कार्यवाही की बात करते नजर आए,,

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights