
सूरजपुर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु सामान्य प्रेक्षक श्री राकेश शंकर (आई.ए.एस.), पुलिस प्रेक्षक विष्णुकांत(आई.पी.एस.) एवं व्यय प्रेक्षक श्री श्रीजू एस.एस.(आई.आर.एस) और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में जिले के तीनों विधानसभा के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईव्हीएम एवं व्ही व्ही पैट मशीनों का आज ईएमएस 2.0 पोर्टल के माध्यम से द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया। रेण्डमाइजेशन के पश्चात फाइनलाइज्ड किए गये ईव्हीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्ही व्ही पैट मशीन में उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।







