छत्तीसगढ़सूरजपुर

’’धरती कहे पुकार’’ के माध्यम से जैविक खेती को अपनाने का दिया जा रहा है संदेश

Spread the love

सूरजपुर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर प्रत्येक चयनित क्षेत्र में दो-दो जगह शिविर लगाए। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम तिलसिंवा, कृष्णापुर सलका, महेशपुर एवं गोवर्धनपुर में सुबह 10 बजे से और गिरवरगंज, उमेशपुर, सिरसी, ब्रह्मपुर एवं भेड़िया में दोपहर 02 बजे से शिविर रखा गया था। कार्यक्रम में लगाए गए शिविर का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगो तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाना था।
आज आयोजित किये सभी षिविर में ”धरती कहे पुकार” थीम पर सुन्दर प्रस्तुति दी गई। धरती कहे पुकार के माध्यम से प्रस्तुति कर्ताओं के द्वारा रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को समाप्त कर जैविक खेती की ओर बढ़ने का संदेश दिया।
इस थीम के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों के व्यापक उपयोग की निंदा किया गया। जिसमें बताया गया कि रासायनिक उर्वरक पारिस्थितिक तंत्र पर तबाही मचाई है। उनका प्रदर्शन मानवीय कार्यों और पर्यावरण पर गहरा असर डाल रही है। साथ ही ग्रामीणों ने सुनाई अपनी कहानी अपनी जुबानी, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

इसके साथ ही प्रस्तुति के पश्चात् कृषि विभाग के द्वारा उपस्थित जनों को जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी मुहैया करायी जा रही है। जिससे की क्षेत्र के किसान जागरूक होकर ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती को अपनाएं और पर्यावरण संतुलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights