
सूरजपुर:– छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपा गया,,जहां उन्होंने मांग कि की एल बी संवर्ग के शिक्षकों के द्वारा मोदी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कर समस्त एल बी संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदाय किया जावे।

समतुल्य वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर वेतन निर्धारण किया जावे,,एल बी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित कर भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन को 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाए,, उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के तहत सभी पात्र एल बी शिक्षकों के क्रमोन्नति समयमान का विभागीय आदेश किया जाए,,व केन्द्र के समान 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जाए एवं जुलाई 2019 से मंहगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन कर जीपीएफ सीजीपीएफ खाता में किया जाए।

बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि इनके मांगों पर सरकार क्या फैसला लेती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, वही इस दौरान काफी स्कूल खुले रहे जबकि दावा किया जा रहा था कि स्कूल बंद है,,,





