छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर कलेक्टर बने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य..

Spread the love

सूरजपुर। कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सूरजपुर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी डाक्टर आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन में जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत करते हुए जिलाधीश ने स्वयं आजीवन सदस्य की सदस्यता ग्रहण की साथ ही समय सीमा बैठक में जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवकों को सदस्य बनाने हेतु निर्देशित किया गया

कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेड क्रॉस ने बताया कि रेड क्रॉस मानवता स्वास्थ्य एवं सहायता के क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य कर रही है आपदा के समय रेड क्रॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है सदस्य बनकर सेवा के कार्य में जोड़ने हेतु सभी को निर्देशित किया गया साथ ही जिले में चल रहे रेड क्रॉस के कार्यों जैसे जिला चिकित्सालय में मरीजों के भोजन करने हेतु शेड निर्माण मरीजों के आवागमन हेतु एंबुलेंस की सुविधा एवं दो मुक्तांजलि शव वाहन, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण आर्थिक एवं कमजोर लोगों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता रेड क्रॉस के द्वारा चलाया जा रहा है इसकी जानकारी कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सूरजपुर के द्वारा बताया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर. एस.सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा.प्रिंस जायसवाल जिला संगठक संदीप गुप्ता प्रभारी लक्ष्नधारी सिंह उपस्थित थे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights