छत्तीसगढ़सरगुजा

वरिष्ठ वकील से मारपीट करने के आरोप में हेड कांस्टेबल को एस.पी राजेश अग्रवाल ने किया सस्पेंड

Spread the love

अंबिकापुर में एक वरिष्ठ वकील से और उनके परिजनों से मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल संतोष कश्यप को सरगुजा एस पी राजेश अग्रवाल ने पहल की ख़बर पर संज्ञान लेते हुए तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है।    मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल संतोष कश्यप जितने बार भी ट्रांसफर होता है इनका, हर बार ये वापस गांधीनगर थाना में पदस्थ हो जाते हैं, मानो जैसे इनकी पहुंच बहुत ऊपर तक हो आखिर ऐसा क्यों किसकी संरक्षण का नतीजा है…

गौरतलब है कि हेड कांस्टेबल ने मामूली बात पर जिस तरह से कानून को अपने हाथ में ले लिया वो उसे अब भारी पड़ता दिख रहा है।

सीधे सरल स्वभाव के एक वरिष्ठ वकील और परिवार के सदस्यों से इस तरह की मारपीट से पूरे शहर में आक्रोश बढ़ रहा था।

साथ ही एस पी राजेश अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि इस तरह की अनुशासन हीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights