छत्तीसगढ़सूरजपुर

छात्रावास के समीप शराब दुकान हटाने की मांग, शिवसेना (उद्धव गुट) ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

सूरजपुर/प्रेमनगर:– शिवसेना ( उद्धव गुट) विकासखण्ड प्रेमनगर जिला-सूरजपुर के नगर पंचायत के बगल में शराब दुकान संचालित है उक्त शराब दुकान को वहां से दूसरे स्थान पर संचालित कराया जाये।जो कि उक्त अंग्रेजी शराब दुकान कन्या छात्रावास एवं स्वामी आत्मानंद के नजदीक शराब दुकान होने के कारण वहाँ के छात्र-छात्रायें एवं आम पब्लिक को गलत प्रभाव पड़ रहा है। आये दिन शराबीयों का स्कूल के आस-पास जमावड़ा रहता है ऐसे स्थित में कभी भी किसी के साथ गलत घटना हो सकता है। जो कि शराब दुकान स्कूल से कुछ 300 मीटर की दूरी में आज से नहीं बल्कि 10 वर्षों से संचालित है। वहा पे सुनसान एरिया पड़ता है। उक्त मामलों को देखते हुए शिवसेना इकाई के द्वारा तत्काल शराब दुकान को स्कूल से एवं नगर से 1 किलो मीटर के दूर में संचालित कराने की मांग करता है।अन्यथा 15 दिवसीय के अंदर नहीं हटवाया जाता है तो शिवसेना इकाई के द्वारा उग्रह आंदोलन करने पर बाध्य होगें। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने में जिला प्रमुख विष्णु वैष्णव, ग्रामीण जिला प्रमुख हेमंत कुमार महन्त, ब्लाक प्रमुख मोहन सिंह टेकाम,नगर प्रमुख साहिल खान,पिंकी पटेल, राधिका सिंह, सोनू , अन्य शिवसैनिक शामिल रहें।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights