छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर और रामानुजनगर के एसडीएम ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Spread the love

समिति उमेश्वरपुर में अब तक 8100 क्विंटल धान की हुई खरीदी..

सूरजपुर :– जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो, इसका निरीक्षण करने हेतु आज कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में एसडीएम सूरजपुर एवं एसडीएम रामानुजनगर द्वारा विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।      एसडीएम सूरजपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल ने सूरजपुर धान खरीदी केंद्र पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, तौल प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।      वहीं, एसडीएम रामानुजनगर श्री अजय मोडियम द्वारा धान खरीदी केंद्र समिति उमेश्वरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि समिति में अब तक 8100 क्विंटल धान का क्रय किया जा चुका है और किसानों के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। उन्होंने धान खरीदी में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights