छत्तीसगढ़सूरजपुर

शासकीय कन्या उ.मा.वि. में रंगोली प्रतियोगिता हुई आयोजित

Spread the love

सूरजपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संदर्भित विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के संदर्भ में शासकीय कन्या उ. मा. वि. सूरजपुर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती अनु काण्डे की अध्यक्षता में श्रीमती संध्या दुबे , श्रीमती प्रियजा राम , श्रीमती शिल्पा ओझा एवं विद्यालय के समस्त स्टाप के सहायता से सम्पन्न कराया गया। प्राचार्य द्वारा विद्यालय के छात्राओं व कर्मचारियों को मतदान शपथ दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights