छत्तीसगढ़सूरजपुर

रामानुजनगर पुलिस ने चोरी का 22 टन कोयला व ट्रक किया जप्त सहित 2 आरोपी गिरफ्तार..

Spread the love

सूरजपुर। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाने के निर्देश दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 19.02.24 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मांजा में ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5387 में अवैध रूप से कोयला लोड़ वाहन मांजा में कहीं कोयला खपाने को खड़ा है।
सूचना पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम मांजा में ट्रक को घेराबंदी कर रोकवाया, ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ पाया, चालक संदीप प्रताप सिंह पिता स्व. जानकी सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम बड़सरा थाना झिलमिली और हेलफर किशन कुमार पिता राम कुमार उम्र 26 वर्ष ग्राम गिधौरी खपरडीह, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार, हालमुकाम पण्डोपारा सोरगा थाना पटना से ट्रक में लोड कोयला के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज नहीं किए जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 22 टन कोयला कीमत 1 लाख 50 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights