छत्तीसगढ़सूरजपुर

03 फरवरी को समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल में जन समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

Spread the love

सूरजपुर जिले के समस्त राजस्व निरीक्षक मंडलों में आम जनों की समस्या का त्वरित निराकरण हेतु 03 फरवरी को सुबह 10 बजे से 05 तक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। जिसमें राजस्व निरीक्षक व मुख्यालय पटवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल सूरजपुर के लिये राजस्व निरीक्षक कार्यालय भवन, बिश्रामपुर के लिए जयनगर पंचायत भवन, भटगांव, प्रेमनगर, प्रतापपुर और जरही के लिए तहसील कार्यालय भवन, रामानुजनगर के लिए ग्राम पंचायत कौशलपुर सामुदायिक भवन, ओड़गी के लिए जनपद कार्यालय भवन तथा शिविर का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही बसदेई, पचीरा, केशवनगर, लटोरी, सिलफिली भैयाथान, शिवप्रसादनगर, सलका, उमेश्वरपुर, देवनगर, पटना, गणेशपुर, करौटी बी, लांजीत, बिहारपुर, डाडकरवा, टुकुडांड, केरता एवं पोड़ी के लिए पंचायत भवन को शिविर स्थल निर्धारित किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights